AdministrationBreaking NewsBusinessChandigarhCityEducationFeaturedGovernmentJalandharPunjab Governmentजालंधरपंजाबराज्य समाचार

स्वतंत्रता दिवस समारोह में बड़ा ऐलान: जालंधर के सभी स्कूल-कॉलेज 17 अगस्त को रहेंगे बंद!

Spread the love

Punjab Hotmail, जालंधर : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जालंधर के स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस दौरान मंत्री मोहिंदर भगत ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 17 अगस्त 2026, सोमवार को जिला जालंधर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों व कॉलेजों में छुट्टी रहेगी।

उन्होंने जिला स्तरीय समारोह में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत शानदार एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जमकर सराहना की। विद्यार्थियों की मेहनत और शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह में देशभक्ति का जोश भर दिया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *