Patiala: प्रेम संबंधों का खौफनाक अंत: युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या, पति पर गंभीर आरोप
Punjab Hotmail, पटियाला। पटियाला (Patiala) में कथित प्रेम संबंधों को लेकर एक युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान ऑफिसर कॉलोनी निवासी अरुण के रूप में हुई है।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि अरुण के एक विवाहित महिला के साथ प्रेम संबंध थे और इसी रंजिश में महिला के पति रवि शंकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला किया।
मृतक की बहन अंजलि ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि अरुण को आरोपियों ने लाठियों से बुरी तरह पीटा। गंभीर हालत में उसे टेंपो से अस्पताल ले जाया गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।
परिजनों के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से अच्छे संबंध थे और एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था। परिवार में अरुण इकलौता बेटा था।
परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जांच अधिकारी SI बूटा सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
