AdministrationBreaking NewsBusinessChandigarhCityElectionsFeaturedGymkhanaClubElectionJalandharPositive Newsजालंधरपंजाबराज्य समाचार

जिमखाना क्लब चुनाव: 3500 सदस्यों ने चुकाया बकाया, आज वोटिंग अधिकार बचाने का आखिरी मौका

Spread the love

Punjab Hotmail, जालंधर (मनमोहन सिंह): जिमखाना क्लब चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वोटिंग अधिकार सुरक्षित रखने के लिए क्लब के सदस्य अपना बकाया बिल जमा करवाने में जुटे हुए हैं।

करीब 4500 सदस्यों में से 3500 सदस्य अपनी बकाया राशि क्लियर कर चुके हैं, जबकि लगभग 1000 सदस्यों का भुगतान अभी लंबित है।

क्लब के नियमों के अनुसार, 13 अगस्त तक पूरा बकाया जमा करवाने वाले सदस्यों के नाम ही अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल किए जाएंगे। ऐसे में आज बकाया राशि जमा करवाने का अंतिम मौका है और लंबित भुगतान वाले सदस्यों के लिए यह दिन बेहद अहम माना जा रहा है।

वहीं, चुनावी मैदान में मुख्य ग्रुप अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। दूसरी ओर, एग्जीक्यूटिव पदों के लिए बिना किसी आधिकारिक ग्रुप के कई नए चेहरे भी स्वतंत्र/निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

इन उम्मीदवारों की एंट्री चुनावी समीकरण और वोट गणित पर असर डाल सकती है।

प्रोग्रेसिव ग्रुप की रणनीति पर सस्पेंस बरकरार

प्रोग्रेसिव ग्रुप ने शुरुआत में अचीवर्स ग्रुप को कड़ी चुनौती देने के बड़े दावे किए थे, लेकिन दूसरे ही दिन ग्रुप की ओर से चुनाव मैदान में खुलकर सक्रियता नजर नहीं आई।

सूत्रों के मुताबिक, प्रोग्रेसिव ग्रुप की रणनीति फिलहाल आधिकारिक चुनाव शेड्यूल के ऐलान का इंतजार करने की है।

ग्रुप के रणनीतिकारों का मानना है कि चुनाव शेड्यूल जारी होने के बाद ही उम्मीदवारों और पदों को लेकर तस्वीर साफ की जाएगी। इसके बाद यह स्पष्ट होगा कि किस पद पर कौन सा प्रत्याशी किसे सीधी चुनौती देगा।

आने वाले दो दिन जिमखाना क्लब की चुनावी राजनीति के लिए बेहद निर्णायक माने जा रहे हैं। चुनाव शेड्यूल जारी होते ही दोनों प्रमुख धड़ों के उम्मीदवार पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर सकते हैं।

अब नजर इस बात पर है कि अंतिम वोटर लिस्ट में कितने सदस्य शामिल होते हैं और निर्दलीय उम्मीदवार किस तरह चुनावी समीकरण बदलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *