शिअद ने यूथ विंग में किया बड़ा संगठनात्मक विस्तार, 11 नए चेहरे कोर कमेटी में शामिल; 20 जिलों के प्रधान घोषित
Punjab Hotmail, चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंझर से विचार-विमर्श के बाद यूथ विंग की कोर कमेटी का विस्तार करते हुए 11 नए सदस्यों को शामिल किया है।
इसके साथ ही पार्टी की ओर से यूथ अकाली दल के 20 जिला प्रधानों की भी घोषणा की गई है।

पार्टी मुख्यालय से जानकारी देते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सचिव डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि यूथ अकाली दल की कोर कमेटी में शामिल किए गए नए सदस्यों में लवप्रीत सिंह लप्पी ईनाखेड़ा, हरमन सिंह खोटे, विपनदीप सिंह सनी, दविंदरपाल सिंह सिद्धू, अमनदीप सिंह घग्गा, हरविंदर सिंह जोगीपुर, प्रिंस तुंग नाभा, आकाशदीप सिंह भट्ठल, मलकीत सिंह चीमा, सुखबीर सिंह सोखी और सहज सिंह मक्कड़ शामिल हैं।
20 जिलों में यूथ अकाली दल के नए प्रधान घोषित
पार्टी ने विभिन्न जिलों की जिम्मेदारी भी नए युवा नेताओं को सौंपी है। घोषित जिला प्रधानों में:
कमलदीप सिंह — बठिंडा देहाती।
रणदीप सिंह ढिल्लवां — बरनाला देहाती।
रविंदर सिंह बब्बल — फरीदकोट।
एडवोकेट चितवीर सिंह जीरा — फिरोजपुर देहाती।
अमृतबीर सिंह — जालंधर शहरी-1।
गगनदीप सिंह गग्गी — जालंधर शहरी-2।
अवतार सिंह निज्जर — जालंधर देहाती-1
कुलदीप सिंह टांडी — कपूरथला देहाती
तनवीर सिंह रंधावा — कपूरथला शहरी
बलकरण सिंह बाजवा — लुधियाना देहाती
हरमनदीप सिंह रिक्की अज्नौद — पुलिस जिला खन्ना।
नवजिंदर सिंह मान — श्री मुक्तसर साहिब।
देव आशीष मलिक — मोगा शहरी।
हरजोत सिंह डेमरू — मोगा देहाती
तनवीर सिंह पूनिया — मोहाली देहाती-1।
जसपाल सिंह लक्की मावी — मोहाली देहाती-2।
एडवोकेट सुखबीर सिंह गिल — मोहाली शहरी (कॉरपोरेशन)।
करणवीर सिंह साहनी — पटियाला शहरी।
अमृतपाल सिंह लंग — पटियाला देहाती।
चरणजीत सिंह भड़ौली — शहीद भगत सिंह नगर।
अमृतबीर सिंह को दूसरी बार जालंधर शहरी-1 की कमान

यूथ अकाली दल जालंधर शहरी-1 के दोबारा प्रधान बनाए गए अमृतबीर सिंह (Amrit Bir Singh) ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंझर ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें दूसरी बार यह जिम्मेदारी सौंपी है।
अमृतबीर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल जालंधर के अध्यक्ष इकबाल सिंह ढींडसा का भी विशेष तौर पर धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से दी गई जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी, मेहनत और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा शिरोमणि अकाली दल की मजबूती और चढ़दी कला के लिए लगातार काम करेंगे।
अमृतबीर सिंह ने कहा कि युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ना और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।
