Breaking NewsCityCourtCricketCrimeDelhiIndiaKolkataअपराध समाचारखेलनई दिल्लीराज्य समाचार

IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा की शिकायत पर कार्रवाई

Spread the love

कोलकाता। दिल्ली कैपिटल्स के लिए IPL खेलने वाले बंगाल के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को रेप, आपराधिक धमकी समेत अन्य आरोपों के मामले में गिरफ्तार किया गया है। मामला एक मेडिकल छात्रा की शिकायत पर दर्ज हुआ था।

शिकायत के मुताबिक, महिला ने पोरेल के साथ करीब तीन साल से रिश्ते में होने और शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने मारपीट और धमकी के आरोप भी लगाए हैं।

यह मामला 23 जून 2026 को मोगरा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ था। कलकत्ता हाईकोर्ट ने 20 जुलाई को गिरफ्तारी के आदेश दिए थे और आरोपी के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने को भी कहा था।

वहीं, अभिषेक पोरेल ने आरोपों को झूठा बताते हुए खारिज किया है।23 वर्षीय पोरेल 2023 से दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं और IPL में अब तक 35 मैच खेल चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *