जालंधर में सजेगा ‘सिंह क्रिकेट कप-2026’: विजेता टीम को ₹21 हजार, खिलाड़ियों के लिए कई आकर्षक पुरस्कार! पढ़ें और देखें
पंजाब हॉटमेल, जालंधर: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। सिंह क्रिकेट क्लब की ओर से ‘सिंह क्रिकेट कप-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और खेल भावना को बढ़ावा देना है।

विजेता टीम को ₹21,000, जबकि उपविजेता टीम को ₹11,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता नॉकआउट प्रारूप में खेली जाएगी और टीमों का प्रवेश ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगा। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर जैसे विशेष पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जाएगा।
टूर्नामेंट की मुख्य जानकारी
तारीख: 8 अगस्त 2026 (शनिवार)
समय: शाम 5:00 बजे
स्थान: वेलोसिटी ग्राउंड, गुरु रविदास नगर, नकोदर रोड, जालंधर
आयोजन समिति ने बताया कि टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और विभिन्न सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। क्लब ने सभी क्रिकेट टीमों से समय पर पंजीकरण कराने तथा खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
