माता नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा: बंदर से बचने की कोशिश में जालंधर के कारोबारी की मौत!
Punjab Hotmail, जालंधर/बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। जालंधर निवासी 50 वर्षीय कपड़ा व्यापारी विजय गुप्ता 5 अगस्त की शाम माता के दर्शन करने पहुंचे थे।

इसी दौरान अचानक एक बंदर के झपटने से बचने की कोशिश में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

परिजन उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल घवांडल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।
श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में बंदरों की बढ़ती समस्या को लेकर सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग भी उठाई है।
