AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCrimeFeaturedGovernmentIndian RailwaysJalandharजालंधरदेश-विदेशपंजाबराज्य समाचार

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर CBI का बड़ा ट्रैप: ₹66 हजार रिश्वत लेते सीनियर सेक्शन इंजीनियर गिरफ्तार!

Spread the love

जालंधर: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन स्थित ब्रिज वर्कशॉप में तैनात रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर मिलिंद को कथित तौर पर ₹66 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चंडीगढ़ से पहुंची सीबीआई टीम ने की, जिसका नेतृत्व इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, रेलवे के एक ठेकेदार ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत सीबीआई से की थी। शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद सीबीआई ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया और आरोपी अधिकारी को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद सीबीआई टीम आरोपी को आगे की पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया के लिए अपने साथ चंडीगढ़ ले गई।

मामले में रेलवे विजिलेंस नहीं, बल्कि सीधे सीबीआई ने कार्रवाई की है। वहीं, आरपीएफ थाना के इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने पुष्टि की कि यह कार्रवाई सीबीआई द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सीबीआई के चंडीगढ़ कार्यालय से ही साझा की जाएगी। फिलहाल सीबीआई पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *