AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCrimeFeaturedGovernmentJalandharPunjab GovernmentPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरपंजाबराज्य समाचार

PM के दौरे को लेकर हाई अलर्ट पर सिटी पुलिस: देर रात एक्शन मोड में पुलिस कमिश्नर, थानों का औचक निरीक्षण!

Spread the love

#JalandharPolice #PoliceCommissioner #SatinderSingh #NightInspection #PunjabPolice #LawAndOrder #Jalandhar #PoliceAlert #PublicSafety #PoliceNews

Punjab Hotmail, जालंधर। शहर की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने देर रात विभिन्न पुलिस थानों का औचक निरीक्षण किया।

पुलिस कमिश्नर के अचानक पहुंचने से थानों में मौजूद पुलिस कर्मचारियों में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानों की व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड, साफ-सफाई और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी का बारीकी से जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य थानों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाना तथा पुलिस कर्मियों की सतर्कता सुनिश्चित करना है।

उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि थाने में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उसका समयबद्ध समाधान किया जाए।

साथ ही देर रात ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *