AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCrimeFeaturedGovernmentIndiaJalandharPunjab GovernmentPunjab HotmailPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरपंजाबराज्य समाचार

जालंधर ग्रामीण पुलिस का मेगा नाइट डोमिनेशन ऑपरेशन: SSP हरविंदर सिंह विर्क ने संभाली कमान, जिलेभर में सख्त नाकाबंदी और चेकिंग

Spread the love

#Jalandhar #JalandharRural #PunjabPolice #SSPHarvinderSinghVirk #NightDomination #PoliceChecking #LawAndOrder #PunjabNews #BreakingNews #DailyTV

Punjab Hotmail, जालंधर। जालंधर ग्रामीण में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय स्पेशल नाकाबंदी और नाइट डोमिनेशन ऑपरेशन चलाया गया।

वरिष्ठ पुलिस कप्तान (SSP) हरविंदर सिंह विर्क के निर्देशन में यह अभियान पुलिस अधीक्षक (जांच) विनीत अहलावत, पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मुकेश कुमार और पुलिस अधीक्षक (पीबीआई) मनजीत कौर की निगरानी में संचालित किया गया।

अभियान के तहत जिले के प्रमुख मार्गों, संवेदनशील इलाकों तथा प्रवेश और निकास मार्गों पर विशेष नाके लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की गई।

एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न नाकों और चेकिंग प्वाइंटों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को हर समय सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने, सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने और आम नागरिकों के साथ विनम्र व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए।

रात के समय संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त भी तेज की गई ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और लोगों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हो।

एसएसपी ने बताया कि जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस नियमित रूप से स्पेशल नाकाबंदी, नाइट डोमिनेशन और विशेष चेकिंग अभियान चलाती रहेगी।

साथ ही ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बढ़ाया जा रहा है और स्पेशल डीजीपी ट्रैफिक के दिशा-निर्देशों को जिलेभर में सख्ती से लागू किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *