जालंधर में AAP का बड़ा सियासी दांव: अकाली दल और भाजपा के कई दिग्गज नेता समर्थकों सहित पार्टी में शामिल
मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर घुम्मण ने सभी नेताओं का पार्टी में किया स्वागत,काकू आहलूवालिया की रही अहम भूमिका
Punjab Hotmail, चंडीगढ़/जालंधर: आम आदमी पार्टी (AAP) ने जालंधर कैंट क्षेत्र में शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका देते हुए कई वरिष्ठ नेताओं को अपने साथ जोड़ लिया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मण ने सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत किया। इस पूरे घटनाक्रम में काकू आहलूवालिया की अहम भूमिका रही।
पार्टी में शामिल होने वालों में अकाली दल के हलका प्रधान (कैंट) व सरपंच लवप्रीत, भाजपा कैंट बोर्ड यूथ अध्यक्ष आर्यन भट्टी, भावदास एससी कम्युनिटी के चेयरमैन एवं पीएसपीसीएल के रिटायर्ड एसडीओ पाल राम भट्टी, भाजपा जिला प्रवक्ता हर्ष भारद्वाज, जिला महासचिव रमेश पाल, भाजपा यूथ उपाध्यक्ष मोहितप्रीत सिंह, अकाली दल के पंचायत सदस्य विजय कुमार, राज रानी और अमरजीत सहित कई नेता अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए।
इस मौके पर राजबीर सिंह घुम्मण ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की जनहितकारी नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर लगातार विभिन्न दलों के नेता AAP का दामन थाम रहे हैं।
वहीं, पार्टी में शामिल नेताओं ने कहा कि वे पुरानी पार्टियों की गुटबाजी और जनविरोधी राजनीति से निराश होकर आम आदमी पार्टी में आए हैं और अब जनता की सेवा के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।
