AdministrationBatalaBreaking NewsChandigarhCityCrimeFeaturedIndiaPunjab HotmailPunjab Policeअपराध समाचारअमृतसरपंजाबबटालाराज्य समाचार

बटाला में खूनी खेल: युवक ने चाची, चचेरे भाई और दोस्त को गोलियों से भूना, फिर खुद को भी मारी गोली; 4 मौतों से गांव में सनसनी

Spread the love

#Batala #TripleMurder #PunjabCrime #BreakingNews #BatalaNews #CrimeNews #PunjabPolice #FamilyDispute #MurderCase #LatestNews #PunjabUpdate #JagBani #CrimeAlert

Punjab Hotmail, बटाला। थाना सेखवां के अधीन गांव मुंडी कराल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपनी चाची, चचेरे भाई और दोस्त पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने घर के रसोईघर में जाकर खुद को भी गोली मार ली।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया।

मृतकों की पहचान हरदीप कौर, हर अमृत सिंह, मनजीत सिंह और प्रगट सिंह के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *