AdministrationAirAirindiaAmritsarBreaking NewsCentral GovernmentChandigarhCityDelhiFeaturedGovernmentIndiaInternationalPakistanPositive Newsअमृतसरनई दिल्लीपंजाबराज्य समाचार

तकनीकी खराबी से भटका एयर इंडिया का विमान, पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंचा! अलर्ट के बाद बढ़ गई थी धड़कने?

Spread the love

#AirIndia #AI479 #AmritsarFlight #DelhiToAmritsar #PakistanAirspace #BreakingNews #AviationNews #FlightAlert #PunjabNews #AmritsarNews #AirbusA321 #LatestUpdate

Punjab Hotmail, अमृतसर/दिल्ली। दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-479 उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का शिकार हो गई, जिसके चलते विमान अपने निर्धारित मार्ग से भटककर कुछ समय के लिए पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंच गया।

पाकिस्तान एयर ट्रैफिक कंट्रोल की ओर से सूचना मिलने के बाद तत्काल समन्वय स्थापित किया गया और विमान को भारतीय हवाई क्षेत्र में वापस लाकर दिल्ली की ओर डायवर्ट कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार एयरबस A-321 विमान की तकनीकी जांच दिल्ली में की गई। सभी सुरक्षा मानकों की पुष्टि के बाद विमान ने दोबारा अमृतसर के लिए उड़ान भरी और तड़के सुरक्षित लैंडिंग की।

इस पूरे घटनाक्रम के कारण यात्रियों को करीब चार घंटे की देरी का सामना करना पड़ा।भारत-पाकिस्तान के बीच संवेदनशील हवाई सीमा को देखते हुए इस घटना को गंभीर माना जा रहा है।

विमानन अधिकारी तकनीकी खराबी और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *