टक्कर मारकर घायल को साथ ले गया चालक, घंटों बाद सुनसान इलाके में मिली लाश; जालंधर में सनसनी!
#Jalandhar #BreakingNews #RoadAccident #PunjabNews #HitAndRun #CrimeNews #JusticeForSohanLal #CCTVFootage #PunjabPolice #JalandharNews #Investigation #ShockingNews #TrendingNews #LatestUpdate #PunjabUpdates #LeatherComplex #Maqsudan #AccidentCase #CrimeAlert #ViralNews
Punjab Hotmail, जालंधर। लैदर कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। साइकिल पर काम पर जा रहे सोहन लाल को सिलेंडरों से लदी एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। CCTV फुटेज में हादसा कैद हुआ है, जिसमें वाहन साइकिल सवार को टक्कर मारते दिखाई दे रहा है।

मृतक के परिवार का आरोप है कि हादसे के बाद चालक घायल सोहन लाल को अपने साथ ले गया, लेकिन उन्हें अस्पताल पहुंचाने की बजाय बाद में उनका शव सुनसान इलाके में फेंक दिया गया।
परिजनों का यह भी दावा है कि मृतक का मोबाइल, पर्स और सोने की चेन गायब थी।घटना के बाद इलाके में रोष का माहौल है। वहीं पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में चालक द्वारा घायल को अपने वाहन में ले जाने की बात सामने आई है।
फिलहाल परिवार के बयानों के आधार पर जांच जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।
