जनगणना ड्यूटी से गायब 82 अध्यापकों पर गिरी गाज: जालंधर में वेतन रोकने के आदेश जारी, पहले पकड़कर लाने को कहा था!
#Jalandhar #PunjabNews #GovernmentTeachers #CensusDuty #SalaryStopped #EducationDepartment #TeacherNews #PunjabGovernment #BreakingNews #JalandharUpdate #GovernmentEmployees #PunjabEducation #LatestNews #IndiaNews #AdministrativeAction
Punjab Hotmail, जालंधर। केंद्र सरकार द्वारा जनगणना कार्य के लिए नियुक्त किए गए 82 सरकारी अध्यापकों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी तनख़्वाह रोकने के आदेश जारी कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार ये अध्यापक लगातार जनगणना ड्यूटी से गैरहाज़िर रहे, न तो ड्यूटी पर पहुंचे और न ही संबंधित अधिकारियों के निर्देशों का पालन किया।
बताया जा रहा है कि कई अध्यापकों ने ड्यूटी लगने के बाद सरकारी अधिकारियों के फोन कॉल्स और नोटिसों का भी कोई जवाब नहीं दिया। प्रशासन ने इसे सरकारी आदेशों की अवहेलना मानते हुए कार्रवाई की है।

प्रभावित अध्यापकों में कोट सदीक, बस्ती शेख, अठोला, मॉडल हाउस, लाजोवाली रोड, फोलड़ीवाल, सुभाना समेत कई सरकारी स्कूलों के शिक्षक शामिल हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यों में लापरवाही और अनुपस्थिति को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
