भीषण गर्मी के बीच पंजाब को मिली राहत, सुबह की बारिश से बदला मौसम का मिजाज… लेकिन कल से फिर लौटेगी लू!
#PunjabWeather #Heatwave #PunjabRain #WeatherUpdate #LooAlert #PunjabNews #Jalandhar #Ludhiana #Patiala #Faridkot #MonsoonUpdate #BreakingNews
Punjab Hotmail, जालंधर । Punjab में भीषण गर्मी और लू के कहर के बीच शुक्रवार सुबह हुई हल्की बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी। खासकर Ludhiana और Moga में मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने ठंडक महसूस की।

वहीं वीरवार को हालात बेहद गर्म रहे और जालंधर, लुधियाना, पटियाला, हलवारा और बठिंडा लू की चपेट में रहे।सबसे ज्यादा तापमान Faridkot में 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि Patiala का पारा सामान्य से 4.8 डिग्री ऊपर पहुंच गया।
मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला और फिरोजपुर में तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।
हालांकि बाकी पंजाब में फिर से भीषण लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से फिलहाल राहत मिली है, लेकिन शुक्रवार के बाद मौसम दोबारा शुष्क होगा और तापमान तेजी से बढ़ेगा।
