BSF हेडक्वार्टर ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा: आतंकी मिट्ठू ने उगले राज; पाक में बैठे शहजाद भट्टी ने भेजे थे इतने रूपए, पढ़ें
#Jalandhar #BSF #PunjabNews #IEDBlast #Pakistan #TerrorModule #PunjabPolice #BreakingNews #ISI #ShahzadBhatti #CrimeNews #NationalSecurity #IndiaNews #PunjabUpdate
Punjab Hotmail, जालंधर। Jalandhar में बीएसएफ हेडक्वार्टर के पास 5 मई की रात हुए IED ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान में बैठा शहजाद भट्टी इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड था।

गिरफ्तार आतंकी उमरदीन उर्फ मिट्ठू ने पूछताछ में कबूल किया कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी भट्टी से दोस्ती हुई थी, जिसके बाद उसका ब्रेनवॉश कर उसे ब्लास्ट की जिम्मेदारी सौंपी गई।
सूत्रों के मुताबिक भट्टी ने मिट्ठू को पहले ₹50 हजार एडवांस भेजे और कहा — “तुम ये कर सकते हो, यही तुम्हारा इनाम है।” इसके बाद उसे बम की डिलीवरी करवाई गई।
ब्लास्ट के लिए इस्तेमाल कार भी पुलिस ने फगवाड़ा के पास से बरामद कर ली है। वहीं धमाके की वीडियोग्राफी करने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जांच एजेंसियों के अनुसार ब्लास्ट के बाद आरोपी डर गया था और खुद को बचाने के लिए पैसे खर्च कर रहा था। पुलिस ने उसके पास से ₹40 हजार कैश बरामद किया है।
साथ ही उसने बम और पैसे मिलने वाली लोकेशन भी पुलिस को बता दी हैं। अब CCTV फुटेज और डिजिटल सबूतों के जरिए पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि पाकिस्तानी शहजाद भट्टी अब गैंगस्टर से टेरर हैंडलर बन चुका है और ISI के लिए भारत में स्लीपर सेल तैयार कर रहा है।
मामले में पंजाब समेत कई राज्यों के 500 युवकों से पूछताछ की गई है, जो इंस्टाग्राम और टेलीग्राम के जरिए उसके संपर्क में थे।
