AdministrationAmritsarBreaking NewsChandigarhCityDelhiEducationFeaturedGovernmentHealthIndiaJalandharPoliticsPositive NewsPunjab Governmentअमृतसरजालंधरतरनतारनपंजाबपटियालाबठिंडाराज्य समाचारलुधियानाशहीद भगत सिंह नगरसाहिबजादा अजीत सिंह नगरहोशियारपुर

NEET छात्रों को पंजाब सरकार का बड़ा तोहफा: इतने दिन पंजाब रोडवेज बसों में फ्री सफर, CM मान बोले- “बच्चों की पढ़ाई में पैसे नहीं बनेंगे रुकावट”

Spread the love

#NEET2026 #PunjabGovernment #BhagwantMann #PunjabRoadways #FreeBusService #NEETStudents #EducationNews #PunjabNews #BreakingNews #ArvindKejriwal #StudentSupport #LatestNews #NEETExam #PunjabStudents

Punjab Hotmail, चंडीगढ़/जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने NEET परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कई गरीब परिवारों के बच्चे NEET जैसी बड़ी परीक्षा देने जाते हैं, लेकिन उनके पास परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए किराए के पैसे भी नहीं होते।

इसी को ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार ने फैसला लिया है कि 20, 21 और 22 जून को पंजाब रोडवेज की सभी बसों में NEET परीक्षा देने वाले छात्रों का किराया पूरी तरह माफ रहेगा।

छात्र बस में अपना एडमिट कार्ड दिखाकर मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।

CM मान ने बताया कि जब Arvind Kejriwal ने NEET छात्रों से बातचीत की तो कई बच्चों ने सफर में आने वाली आर्थिक दिक्कतों का जिक्र किया था। इसके बाद सरकार ने तुरंत यह फैसला लिया।

मुख्यमंत्री ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंजाब सरकार हर मेहनती विद्यार्थी के साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *