AdministrationBreaking NewsBusinessCanadaChandigarhCityCrimeDelhiFeaturedGovernmentIndiaInternationalअपराध समाचारकनाडादेश-विदेशपंजाबराज्य समाचार

Canada में पंजाबी गैंग का खौफ: कारोबारी से फिरौती वसूलने के लिए दोस्त का किया अपहरण, Police जांच कर रही!

Spread the love

#Canada #PunjabNews #Kidnapping #Extortion #CrimeNews #BreakingNews #PunjabiGang #Calgary #Edmonton #Gangster #CanadaCrime #PunjabUpdate #PoliceAction #InternationalNews #CrimeAlert #GagandeepSingh

Punjab Hotmail, चंडीगढ़/कनाडा। कनाडा में पंजाबी युवकों द्वारा कारोबारी को निशाना बनाकर फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि 5 पंजाबी युवकों ने एक कारोबारी तक पहुंचने के लिए उसके दोस्त का अपहरण कर लिया।

किडनैप किए गए युवक को बंधक बनाकर आरोपी कारोबारी के घर के बाहर पहुंचे और उस पर दोस्त को बाहर बुलाने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर युवक की बेरहमी से पिटाई की गई।

बंदूक दिखाकर किया किडनैप, कारोबारी दंपती पर भी तानी गन

घटना 6 मई की शाम की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने एडमॉन्टन शहर के रिहायशी इलाके से युवक को बंदूक दिखाकर अगवा किया और गाड़ी में डालकर कैलगरी ले गए।

वहां वे कारोबारी के घर के बाहर पहुंचे और युवक को दोस्त को बाहर बुलाने के लिए मजबूर करने लगे। इसी दौरान कारोबारी अपनी पत्नी के साथ घर से बाहर निकला तो आरोपियों ने उनका पीछा शुरू कर दिया और बीच सड़क पर बंदूक तान दी।

दंपती किसी तरह जान बचाकर वापस घर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

सूचना मिलते ही कैलगरी पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी। पुलिस ने मेटिस ट्रेल और 104 एवेन्यू एनई के पास एक संदिग्ध गाड़ी को ट्रेस कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

बाद में खुफिया सूचना के आधार पर दो और आरोपियों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तरनवीर सिंह (24), दक्ष गौतम (25), आकाशदीप सिंह (18) और प्रदीप सिंह (24) के रूप में हुई है।

पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। मास्टरमाइंड गगनदीप अब भी फरारइस पूरे मामले का मास्टरमाइंड 29 वर्षीय गगनदीप सिंह बताया जा रहा है, जो अभी भी फरार है।

पुलिस ने उसका वांटेड पोस्टर जारी कर लोगों से मदद मांगी है। पुलिस के मुताबिक गगनदीप की एक बाजू पर महिला और दूसरी बाजू पर ईगल का टैटू बना हुआ है। आशंका है कि वह पहचान बदलकर फरार होने की कोशिश कर सकता है।

दक्षिण एशियाई कारोबारियों को मिल रही धमकियां

कनाडाई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल के समय में दक्षिण एशियाई व्यापारियों और अमीर परिवारों को धमकी भरे कॉल कर लाखों डॉलर की फिरौती मांगी जा रही है।

इस मामले में भी कारोबारी को सीधे निशाना बनाने के लिए उसके दोस्त का अपहरण किया गया था। सुरक्षा कारणों से पीड़ितों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *