AssamBJP PunjabBreaking NewsBye electionCentral GovernmentChandigarhChennaiCityDelhiElectionsGovernmentGujaratIndiaKeralaKolkataPoliticsPondicherryTamilnaduWest Bengalदेश-विदेशनई दिल्लीराज्य समाचार

बंगाल में बड़ा उलटफेर: भवानीपुर में ममता पीछे, BJP का दबदबा; तमिलनाडु में CM स्टालिन शागिर्द से हारी… अब थलापति राज, केरल में कांग्रेस सरकार!

Spread the love

#WestBengalResults #MamataBanerjee #BJPVictory #ElectionResults #IndiaPolitics #TamilNadu #Vijay #KeralaResults #AssamElection #Puducherry #Modi #BreakingNews #PoliticalUpdate #BigNews

पंजाब हॉटमेल, नई दिल्ली/कोलकाता/तमिलनाडु/केरल/असम। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिल रहा है। 294 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी (BJP) 161 सीटें जीत चुकी है और 47 पर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) 56 सीटें जीतकर 23 पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस पार्टी को सिर्फ 2 सीटों पर जीत मिली है।

भवानीपुर में ममता 6000 वोट से पीछे, दोबारा काउंटिंग की मांग

भवानीपुर सीट से Mamata Banerjee करीब 6000 वोटों से पीछे चल रही हैं। काउंटिंग सेंटर में करीब 5 घंटे रहने के बाद बाहर आकर उन्होंने गंभीर आरोप लगाए कि उन्हें अंदर धक्का दिया गया और मारपीट की गई।

उन्होंने दोबारा मतगणना की मांग की है।बाहर निकलते ही BJP समर्थकों ने उनके खिलाफ नारेबाजी भी की, जिससे माहौल और गरमा गया।

तमिलनाडु में विजय की आंधी, स्टालिन को झटका

तमिलनाडु में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। अभिनेता विजय की पार्टी TVK 108 सीटों पर आगे है, जबकि DMK दूसरे स्थान पर है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री M. K. Stalin को भी अपने ही बागी से हार का सामना करना पड़ा।

केरल में 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी

केरल में सभी 140 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस ने 63 सीटों पर जीत दर्ज कर 10 साल बाद सत्ता में वापसी की है। CPI(M) को 26 और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को 22 सीटें मिली हैं।

असम में तीसरी बार BJP सरकार

असम में Himanta Biswa Sarma के नेतृत्व में BJP ने लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। 120 सीटों में से BJP ने 81 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस 15 सीटों पर सिमट गई।

पुडुचेरी में BJP+ गठबंधन की सरकार

पुदुचेरी में 28 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। CM N. Rangaswamy की पार्टी ने 10 सीटें जीती हैं। BJP ने 4, DMK ने 5 और TVK ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है, जिससे NDA गठबंधन सरकार बनाने की स्थिति में है।

PM मोदी का बयान

Narendra Modi ने जीत पर कहा, “गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिला है। घुसपैठ के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत को मंजूरी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *