पंजाब में फिर दहला रेल नेटवर्क: राजपुरा-शंभू के बीच DFCCIL कॉरिडोर पर धमाका, एक के चिथड़े उड़े; हाई अलर्ट जारी
#PunjabAlert #RailwayBlast #DFCCIL #Rajpura #Shambhu #PunjabNews #BreakingNews #NIA #SecurityAlert #TrainSafety #IndiaNews #HighAlert #RailwaySecurity #IEDBlast #PatialaNews
पंजाब हॉटमेल, अंबाला/चंडीगढ़। पंजाब में रेलवे ट्रैक को निशाना बनाकर एक बार फिर बड़ी साजिश रचने की कोशिश सामने आई है। राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशनों के बीच डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFCCIL) पर सोमवार देर रात जोरदार धमाका हुआ, जिसे शुरुआती तौर पर आईईडी ब्लास्ट माना जा रहा है।

धमाके से ट्रैक का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके चलते मालगाड़ियों की आवाजाही तुरंत रोक दी गई। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

सुरक्षा एजेंसियां इस घटना को आतंकी साजिश के एंगल से जांच रही हैं। स्थानीय पुलिस, रेलवे क्राइम ब्रांच और खुफिया एजेंसियां संयुक्त रूप से जांच में जुटी हैं, जबकि सूत्रों के अनुसार National Investigation Agency (NIA) की टीम भी जल्द घटनास्थल का दौरा कर सकती है।
अंबाला मंडल के DRM विनोद कुमार भाटिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रेलवे DFCCIL प्रबंधन के संपर्क में है और विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
एक ही कॉरिडोर बार-बार निशाने पर, सुरक्षा पर उठे सवाल
गौरतलब है कि इससे पहले 24 जनवरी की रात न्यू मंडी गोबिंदगढ़ और न्यू सरहिंद के बीच भी इसी कॉरिडोर पर धमाका हुआ था, जिसमें मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया था और लोको पायलट घायल हो गया था।
लगातार एक ही रूट पर हो रहे धमाके सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक की ओर इशारा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक 24 अप्रैल को भी धमकी मिलने की बात सामने आई थी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा के अनुसार, मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही धमाके की असली वजह सामने आएगी। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और सघन सर्च ऑपरेशन जारी है।
