AdministrationBreaking NewsChandigarhCityFeaturedGovernmentIndiaJalandharMohaliPoliticsPositive NewsPunjab GovernmentSangrurअमृतसरचंडीगढ़जालंधरतरनतारनदेश-विदेशपंजाबपटियालाफतेहगढ़ साहिबबठिंडामोगाराज्य समाचारलुधियानाहोशियारपुर

महिलाओं को आर्थिक संबल: ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ की डेट में बदलाव… इन 9 विधानसभा से इस दिन से होगी शुरुआत!

Spread the love

#MawanDhiyaanSatkarYojana #PunjabGovernment #BhagwantMann #WomenEmpowerment #DBT #PunjabNews #SocialSecurity #MahilaSashaktikaran #GovernmentScheme

पंजाब हॉटमेल, जालंधर/चंडीगढ़। पंजाब सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना अब 15 अप्रैल से लागू होगी। मुख्यमंत्री Bhagwant Mann 14 अप्रैल को आदमपुर रैली में इसका औपचारिक शुभारंभ करेंगे।

पहले यह योजना 13 अप्रैल से शुरू होनी थी, लेकिन विधानसभा के विशेष सत्र के कारण तारीख में बदलाव किया गया।

पहले चरण में 7 जिले, 9 विधानसभा क्षेत्र शामिल

योजना के पहले चरण में मुक्तसर, रोपड़, पटियाला, संगरूर, मोगा, जालंधर और फरीदकोट जिलों को शामिल किया गया है। इन जिलों के 9 विधानसभा क्षेत्रों—मलोट, श्री आनंदपुर साहिब, सुनाम, बटाला, मोगा, पटियाला ग्रामीण, आदमपुर, दिड़बा और कोटकपूरा—से इसकी शुरुआत होगी।

सरकार का लक्ष्य चरणबद्ध तरीके से पूरे राज्य में योजना को लागू करना है।

हर महीने मिलेगी ₹1000 से ₹1500 की सहायता

इस योजना के तहत:18 वर्ष से अधिक आयु की सामान्य वर्ग (जनरल कैटेगरी) की महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाहअनुसूचित जाति (SC) वर्ग की महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाहयह आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी जाएगी।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त

महिलाएं अपना रजिस्ट्रेशन आंगनबाड़ी केंद्रों और सेवा केंद्रों में करवा सकती हैं।इसके लिए निम्न दस्तावेज अनिवार्य होंगे:

पंजाब का आधार कार्ड, वोटर कार्ड, सरकार पंजीकरण और जागरूकता के लिए ‘मोबिलाइजर’ और ‘फैसिलिटेटर’ भी तैनात कर सकती है, ताकि अधिक से अधिक पात्र महिलाएं योजना का लाभ उठा सकें।

निगरानी के लिए हाई-लेवल कमेटी

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और निगरानी के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक हाई-लेवल कमेटी का गठन किया गया है।

यदि किसी लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है तो पहले दी गई राशि वापस नहीं ली जाएगी, लेकिन आगे की किस्त जारी नहीं होगी।

महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की ओर बड़ा कदम

8 मार्च को बजट में घोषित यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। सरकार का दावा है कि इससे लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बनने की ओर आगे बढ़ेंगी।

इन्हें नहीं मिलेगा योजना का लाभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *