AdministrationBJP PunjabBreaking NewsCentral GovernmentChandigarhCityCourtCrimeDelhiGovernmentIndiaInternationalNIAPakistanPunjab GovernmentPunjab HotmailPunjab Policeअपराध समाचारचंडीगढ़देश-विदेशनई दिल्लीपंजाबराज्य समाचार

चंडीगढ़ BJP मुख्यालय ब्लास्ट के बाद हाईकोर्ट को उड़ाने की धमकी: ग्रेनेड अटैक के 2 नए VIDEO, CM मान बनाम BJP में आरोप-प्रत्यारोप

Spread the love

ChandigarhBlast #BJPAttack #HighCourtThreat #PunjabPolitics #SecurityAlert #BreakingNews

पंजाब हॉटमेल, चंडीगढ़। Bharatiya Janata Party (BJP) के सेक्टर-37 स्थित पंजाब मुख्यालय के बाहर हुए ब्लास्ट मामले में बड़े खुलासे सामने आए हैं।

सूत्रों के मुताबिक हमले में GHD2P हैंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया, जो पाकिस्तान में निर्मित बताया जा रहा है। यह ग्रेनेड 5 से 10 मीटर के दायरे में बेहद घातक होता है, जबकि इसके छर्रे 20 से 25 मीटर तक फैल सकते हैं।

घटना के दो नए वीडियो भी सामने आए हैं। एक वीडियो में हमले से कुछ मिनट पहले दो संदिग्ध पास के दफ्तर के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरे वीडियो में धमाके के बाद दोनों को सड़क पार कर भागते हुए देखा गया है।

पहले से वायरल वीडियो में एक व्यक्ति ग्रेनेड फेंकता नजर आ रहा है और दूसरे में बाइक पर सवार दो संदिग्ध फरार होते दिखे।

हाईकोर्ट को चौथी बार बम से उड़ाने की धमकी

उधर Punjab and Haryana High Court को ईमेल के जरिए चौथी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस बार धमकी भरा ईमेल पुलिस हेडक्वार्टर में आया, जबकि पहले तीन ईमेल हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की आधिकारिक आईडी पर भेजे गए थे।

सुरक्षा एजेंसियां हाईकोर्ट परिसर की गहन जांच में जुटी हैं।

सियासी तकरार तेज

चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा के वर्किंग प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि कार्यालय की सुरक्षा पंजाब पुलिस के पास थी और सरकार को जवाब देना चाहिए।

वहीं Bhagwant Mann ने पलटवार करते हुए कहा कि जब वे चंडीगढ़ को पंजाब की राजधानी बताते हैं तो उन्हें गद्दार कहा जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपनी जिम्मेदारी खुद लेनी चाहिए और बेबुनियाद बयानबाजी से बचना चाहिए।

30 फुट दूरी से फेंका गया ग्रेनेड

बुधवार शाम हुए इस धमाके में मुख्यालय के बाहर खड़ी कई कारों के शीशे टूट गए और दीवारों पर छर्रों के निशान पाए गए। बताया जा रहा है कि करीब 30 फुट की दूरी से ग्रेनेड फेंका गया।

जिस स्थान पर विस्फोट हुआ, वहां अक्सर वाहन पार्क रहते हैं। मुख्य गेट के पास सीआरपीएफ और चंडीगढ़ पुलिस के जवान तैनात रहते हैं।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी वायरल हुई, जिसमें हमले की जिम्मेदारी एक खालिस्तानी संगठन द्वारा लेने का दावा किया गया।

हालांकि अब तक पुलिस ने किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। जांच में चंडीगढ़ पुलिस और सीएफएसएल की टीमें जुटी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *