जिम से लौट रही युवती से छेड़छाड़: धक्का देकर गिराया, पैर फ्रैक्चर की आशंका; एक आरोपी गिरफ्तार! पढ़ें
पंजाब हॉटमेल, जालंधर। शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गामा फिटनेस जिम से वर्कआउट कर घर लौट रही एक युवती के साथ रास्ते में 3-4 नशे में धुत युवकों ने छेड़छाड़ और बदतमीजी की।

आरोप है कि युवकों ने उसे घेरकर धक्का-मुक्की की, जिससे वह सड़क किनारे नाली के पास गिर गई और उसके पैर में गंभीर चोट आई। डॉक्टरों ने फ्रैक्चर की आशंका जताई है।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। घायल युवती को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
चश्मदीदों के अनुसार आरोपी युवक नशे की हालत में थे और युवती को डराने-धमकाने की कोशिश कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही युवती का परिवार अस्पताल पहुंच गया।
इलाके के लोगों में घटना को लेकर भारी रोष है। उनका कहना है कि क्षेत्र में नशेड़ियों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे महिलाओं की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और जिम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि फरार आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
पुलिस प्रशासन ने परिवार को भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
