AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCrimeEducationFeaturedGovernmentIndiaJalandharPunjab GovernmentPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरपंजाबराज्य समाचार

बड़ी कार्रवाई: मॉडल टाउन से नामी स्कूल मालिक हिरासत में, धोखाधड़ी केस में फाजिल्का पुलिस की रेड

Spread the love

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। जालंधर से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। फाजिल्का पुलिस ने शुक्रवार तड़के शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में दबिश देकर एक चर्चित निजी स्कूल के मालिक को हिरासत में ले लिया। सुबह करीब 5 बजे की गई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस टीम स्कूल मालिक को अपने साथ फाजिल्का ले गई, जहां उससे मामले में पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, संबंधित स्कूल मालिक के खिलाफ जलालाबाद में धोखाधड़ी से जुड़ी एक एफआईआर दर्ज है। इसी केस में कार्रवाई करते हुए फाजिल्का पुलिस की टीम जालंधर पहुंची।

छापेमारी से पहले जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को भी औपचारिक रूप से सूचित किया गया था, जिसके बाद संयुक्त समन्वय के तहत यह कार्रवाई अंजाम दी गई।

सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने मॉडल टाउन स्थित आवास पर दबिश देकर स्कूल मालिक को हिरासत में लिया। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कथित धोखाधड़ी किस प्रकृति की है, कितनी रकम का मामला है और किन लोगों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया।

पुलिस अधिकारी फिलहाल जांच पूरी होने तक विस्तृत जानकारी साझा करने से बच रहे हैं।

गौरतलब है कि संबंधित स्कूल का नाम शहर में काफी चर्चित है और उसका विज्ञापन अक्सर रेडियो पर प्रसारित होता रहता है। “पढ़ेंगे, लिखेंगे, मिलकर नई कहानी, हम हिंदुस्तानी” जैसे स्लोगन के कारण यह संस्थान लोगों के बीच खास पहचान रखता है।

ऐसे में स्कूल मालिक की गिरफ्तारी की खबर से शिक्षा जगत और अभिभावकों में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।

फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। आने वाले दिनों में पूछताछ के बाद कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *