AdministrationAmritsarBreaking NewsChandigarhCityCourtCrimeGovernmentIndiaJalandharMohaliPunjab GovernmentPunjab Policeअपराध समाचारअमृतसरजालंधरनई दिल्लीपंजाबपटियालाबठिंडाराज्य समाचारलुधियानासाहिबजादा अजीत सिंह नगरहोशियारपुर

जनता को बड़ी राहत: FIR डाउनलोड अब पूरी तरह मुफ्त, सरकार ने वापस लिया फैसला!

Spread the love

पंजाब हॉटमेल, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने जनता को राहत देते हुए पुलिस वेबसाइट से FIR डाउनलोड करने पर लगाए गए 80 रुपये शुल्क को पूरी तरह वापस लेने का फैसला किया है। इस संबंध में पहले जारी नोटिफिकेशन को रद्द कर नया आदेश जारी कर दिया गया है।

सरकार के मुताबिक अब सांझ पोर्टल (Sanjh Portal) और राज्य के सभी सांझ केंद्रों से FIR की कॉपी लेने पर कोई फीस नहीं देनी होगी।

यह मुद्दा पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट तक पहुंच गया था, जहां अधिवक्ताओं ने याचिका दायर कर कहा था कि FIR एक सार्वजनिक दस्तावेज है और इसकी कॉपी पीड़ित या शिकायतकर्ता को मुफ्त मिलनी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और पुलिस नियमों का हवाला देते हुए फीस वसूली को गलत बताया गया था।

हालांकि, सरकार ने 25 मार्च की देर रात आदेश जारी कर इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने की बात कही है, लेकिन तकनीकी तौर पर अभी भी पोर्टल पर ऑनलाइन पेमेंट का विकल्प दिखाई दे रहा है।

माना जा रहा है कि जल्द ही सिस्टम अपडेट कर इसे पूरी तरह मुफ्त कर दिया जाएगा।सरकार के इस फैसले को पारदर्शिता और सुशासन की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे आम लोगों को न्याय पाने में आसानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *