रिश्तों का कत्ल: बेटे के बाद पत्नी भी निकली पति की हत्या की मास्टरमाइंड… ये है बड़ी वजह
#Jagraon #PunjabCrime #PropertyDispute #MurderCase #FamilyConspiracy #CrimeNews #BreakingNews #SidwanBet
पंजाब हॉटमेल, जगराओं। गांव जंडी (सिधवां बेट) में एक सप्ताह पहले हुई दिल दहला देने वाली हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
पहले जहां बेटे को पिता की हत्या का आरोपी माना जा रहा था, वहीं अब पुलिस रिमांड के दौरान यह सामने आया है कि मृतक की पत्नी भी इस साजिश में शामिल थी।

पुलिस ने मृतक हरजिंदर सिंह की पत्नी तरनजीत कौर उर्फ तनी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
थाना सिधवां बेट के प्रभारी हमराज सिंह के अनुसार, 17 मार्च की आधी रात को हरजिंदर सिंह की हत्या उसके बेटे जसकरन सिंह उर्फ जस्सू ने अपने दो साथियों गुरप्रीत सिंह उर्फ काका और धरमिंदर सिंह उर्फ गिआनी (निवासी गांव लीला मेघ सिंह) के साथ मिलकर की थी।
जांच के दौरान जसकरन ने कबूल किया कि इस पूरी वारदात की साजिश उसकी मां तरनजीत कौर ने भी रची थी। हत्या के बाद आरोपियों ने शक से बचने के लिए अनजान बनकर घर में रोने-बिलखने का नाटक भी किया, लेकिन पुलिस की सख्त पूछताछ में परत-दर-परत सच सामने आता गया।
अलग-अलग बयानों में विरोधाभास मिलने के बाद साजिश का पूरा राज खुल गया और पुलिस ने पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया।🔍 ऐसे हुआ हत्या का खुलासाबुधवार दोपहर जब हरजिंदर सिंह ने घर का दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोसियों ने उसके भाई जगराज सिंह को सूचना दी।
दीवार फांदकर अंदर पहुंचे परिजनों ने हरजिंदर सिंह को कमरे में खून से लथपथ पाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जमीन-जायदाद बना मौत की वजह
बताया जा रहा है कि हरजिंदर सिंह और उसकी दूसरी पत्नी के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर अक्सर विवाद रहता था। मृतक ने कई बार अपने भाई को आशंका जताई थी कि उसका बेटा उसे नुकसान पहुंचा सकता है।
पुलिस के अनुसार, प्रॉपर्टी में बड़ा हिस्सा पाने की लालच में बेटे ने अपनी मां और दोस्तों के साथ मिलकर यह खौफनाक साजिश रची और अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया।
मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
