AdministrationBreaking NewsCentral GovernmentChandigarhCityCrimeDelhiFeaturedGovernmentIndiaJalandharPunjab Vigilanceजालंधरनई दिल्लीपंजाबराज्य समाचार

जालंधर में बम धमकी से हड़कंप: 6 बड़े स्कूल, असेंबली और दिल्ली ट्रेन निशाने पर; CM को दी चेतावनी!

Spread the love

‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ के नाम से ईमेल, 14 अप्रैल तक अंबेडकर मूर्तियां हटाने की चेतावनी

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। शहर में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 6 नामी स्कूलों, दिल्ली जाने वाली ट्रेन, पंजाब असेंबली और डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्तियों को बम से उड़ाने की धमकी भरी दो ईमेल सामने आईं।

ईमेल ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ के नाम से भेजी गई है, जिसमें 14 अप्रैल तक जिले में लगी अंबेडकर मूर्तियां हटाने की चेतावनी दी गई है।

पहली ईमेल में APJ स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल सहित अन्य स्कूलों और असेंबली का जिक्र किया गया, जबकि दूसरी मेल में सिटी ग्रुप ऑफ स्कूल्स, अकाल एकेडमी और सेंट सोल्जर डिवाइन स्कूल का नाम लिखा गया है।

सुबह 7:37 बजे भेजी गई मेल के सब्जेक्ट में “जालंधर स्कूलों में बम धमाका” लिखा था। इसमें 1:11 बजे स्कूलों, 2:11 बजे असेंबली और 9:11 बजे दिल्ली ट्रेन में धमाके की धमकी दी गई।

धमकी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। APJ स्कूल में पुलिस टीम जांच के लिए पहुंची। बच्चों के परिजन भी घबराकर स्कूल पहुंच गए और कई अपने बच्चों को घर ले गए।

ईमेल में मुख्यमंत्री को भी निशाना बनाने और अंबेडकर की मूर्तियां न हटाने पर बड़े हमले की चेतावनी दी गई है। पुलिस और साइबर सेल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और सभी स्थानों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *