Breaking NewsChandigarhCityCrimeEducationFeaturedGovernmentIndiaMohaliPunjab GovernmentPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरपंजाबराज्य समाचारलुधियाना

लुधियाना में बम धमकी से दहशत: 10 स्कूलों को ई-मेल, पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर… CM को भी थ्रेट; पढ़ें

Spread the love

#Ludhiana #PunjabNews #BombThreat #SchoolAlert #PoliceAction #CyberInvestigation #BreakingNews

पंजाब हॉटमेल, Ludhiana। मंगलवार सुबह लुधियाना के 10 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद शहर में हड़कंप मच गया। सुबह करीब सात बजे स्कूल प्रबंधन को भेजे गए इस ई-मेल में परिसरों में विस्फोट की चेतावनी दी गई थी। वहीं CM पंजाब भगवंत मान को भी थ्रेट मिला है।

सूचना मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस और जिला प्रशासन को अलर्ट किया, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीमें भारी संख्या में मौके पर पहुंचीं। बम निरोधक दस्ता (BDDS) और डॉग स्क्वॉड को जांच के लिए तैनात किया गया।

सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्कूल परिसरों को खाली कराया गया और छात्रों व स्टाफ को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया।

सुरक्षा एजेंसियों ने स्कूलों के हर कोने की बारीकी से जांच की ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री का पता लगाया जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे ऑपरेशन की निगरानी करते रहे।

प्रारंभिक जांच में किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है।उधर, साइबर सेल ने धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि ई-मेल किस आईडी या सर्वर से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

प्रशासन ने अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *