पश्चिम एशिया संकट की दोहरी मार: सेंसेक्स धड़ाम, यूएई में फंसे भारतीय परिवार मदद को तरसे… सरकार से लगाई गुहार
#MiddleEastCrisis #IranIsraelConflict #SensexCrash #Nifty #ShareMarket #UAE #PunjabisStranded #IndianEconomy
पंजाब हॉटमेल, न ई दिल्ली/मुंबई/यूएई। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, खासकर ईरान और इस्राइल के बीच टकराव का असर भारत पर साफ दिख रहा है। शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। प्री-ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 3234.47 अंक लुढ़ककर 78,052.72 पर आ गया, जबकि निफ्टी 519 अंक गिरकर 24,659.25 पर पहुंच गया।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1072 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा और निफ्टी 24,700 के नीचे फिसल गया। रुपया भी दबाव में रहा और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे टूटकर 91.32 पर पहुंच गया।इसी तनाव का असर विदेश यात्राओं पर भी पड़ा है।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कई पंजाबी परिवार फ्लाइट्स रद्द होने के कारण फंस गए हैं। इनमें अधिकतर पर्यटक हैं जो अलग-अलग देशों से लौट रहे थे। एक परिवार ने बताया कि शारजाह से अमृतसर की फ्लाइट रद्द होने के बाद एयरपोर्ट पर 60–70 पंजाबी परिवार फंसे रहे।
दूतावास से संपर्क की कोशिशें भी सफल नहीं हो पाईं।पंजाब के एनआरआई मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने पीड़ितों से फोन पर बात कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं बठिंडा का एक दंपती दुबई एयरपोर्ट बंद होने के कारण फंसा हुआ है।
उनका कहना है कि पैसे खत्म हो चुके हैं और जरूरी दवाइयों की भी कमी है।विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भी पीड़ितों का वीडियो साझा कर केंद्र सरकार से जल्द राहत पहुंचाने की अपील की है।
