Breaking NewsBusinessChandigarhCityCrimeDelhiEducationFeaturedGovernmentHealthIndiaJalandharMohaliPoliticsPunjab GovernmentPunjab HotmailPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरपंजाबराज्य समाचार

मोहाली में बम धमकी से हड़कंप: स्कूलों और फोर्टिस अस्पताल को ई-मेल से मिली धमकी, CM निशाने पर!

Spread the love

#Mohali #BombThreat #SchoolAlert #FortisHospital #PunjabPolice #BhagwantMann #SecurityAlert #CyberCrime #BreakingNews

पंजाब हॉटमेल, मोहाली/चंडीगढ़। मंगलवार को मोहाली के कई निजी स्कूलों और फोर्टिस अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मिलने से अफरा-तफरी मच गई। धमकी मिलते ही पंजाब पुलिस, बम निरोधक दस्ते और एंटी-सैबोटाज टीमों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए सभी स्थानों की गहन तलाशी ली।

राहत की बात यह रही कि कहीं से भी कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई।एसपी सिटी मोहाली दिलप्रीत सिंह ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल में कई नामी निजी स्कूलों के साथ-साथ फोर्टिस अस्पताल का भी जिक्र था, जहां इस समय पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भर्ती हैं।

इसी कारण अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया। एहतियातन कुछ स्कूलों में छुट्टी घोषित कर बच्चों को घर भेज दिया गया।

विदेशी सर्वर से भेजे गए ई-मेल

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धमकी भरे ई-मेल विदेशी सर्वर के जरिए भेजे गए हैं। एसपी दिलप्रीत सिंह के अनुसार, आईपी एड्रेस अमेरिका से जुड़ा पाया गया है, जबकि रिकवरी ई-मेल बांग्लादेश से संबंधित बताया जा रहा है।

संदेश में मुख्यमंत्री का नाम लेकर राज्य में दहशत फैलाने की कोशिश की गई।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

पुलिस के मुताबिक, इससे पहले भी पंजाब और पड़ोसी राज्यों के कई शहरों—चंडीगढ़, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और हरियाणा के कुछ हिस्सों—में इसी तरह की धमकियां मिली थीं, जो बाद में फर्जी साबित हुईं।

पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि साइबर सेल धमकी भेजने वालों तक पहुंचने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है। फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं है, लेकिन संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *