Breaking NewsChandigarhCityFeaturedJalandharSAD Newsजालंधरदेश-विदेशपंजाबराज्य समाचार

समाजसेवा की मिसाल स्व. प्रवेश शर्मा को अंतिम श्रद्धांजलि: आज सोढल मंदिर में भोग व अंतिम अरदास, उमड़ेगा जनसैलाब

Spread the love

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। सोढल क्षेत्र के प्रख्यात समाजसेवी और जगदम्बे नौजवान सभा (सोढल) के प्रधान रहे स्वर्गीय प्रवेश शर्मा ने 3 फरवरी को अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर प्रभु चरणों में स्थान पाया।

उनके निधन से सोढल ही नहीं, पूरे जालंधर के सामाजिक, धार्मिक और पत्रकारिता जगत में गहरा शोक व्याप्त है।

स्व. प्रवेश शर्मा का जीवन समाजसेवा, धार्मिक आस्था और जनहित के कार्यों को समर्पित रहा, जिसके कारण वे हर वर्ग में अत्यंत सम्मानित थे।स्व. प्रवेश शर्मा की आत्मिक शांति के लिए भोग व अंतिम अरदास आज 12 फरवरी को सोढल मंदिर में दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजसेवी, पत्रकार, राजनीतिक, धार्मिक और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इस दुःख की घड़ी में शर्मा परिवार के साथ खड़े होते हुए, स्व. प्रवेश शर्मा के सुपुत्र एवं ‘रोजाना भास्कर’ के संपादक हरीश शर्मा को पंजाब हॉटमेल परिवार ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

साथ ही पत्रकार भाईचारे, सामाजिक संस्थाओं और धार्मिक संगठनों ने भी परिवार को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

स्व. प्रवेश शर्मा का सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण सदैव याद किया जाएगा। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

#Shradhanjali #PraveshSharma #Sodal #Jalandhar #Bhog #AntimArdas #SocialWorker #PunjabNews #Tribute #Respect

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *