Breaking NewsCentral GovernmentChandigarhCityDelhiFeaturedGovernmentIndiaJalandharPositive NewsReligiousजालंधरदेश-विदेशधर्म-कर्मपंजाबराज्य समाचार

बड़ी खबर: इस दिन जालंधर आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, डेरा सच्चखंड बल्लां में होंगे नतमस्तक… पढ़ें

Spread the love

#PMModi #NarendraModi #GuruRavidasJayanti #DeraSachkhandBallan #Jalandhar #PunjabNews #RavidasSamaj #BreakingNews #BJP #SantNiranjanDas #SocialHarmony

पंजाब हॉटमेल, जालंधर/न ई दिल्ली। जालंधर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 1 फरवरी को पंजाब के जालंधर जिले के दौरे पर आ रहे हैं।

गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व (जयंती) के अवसर पर प्रधानमंत्री डेरा सच्चखंड बल्लां पहुंचकर नमन करेंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस दौरे को लेकर केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां पंजाब पहुंच चुकी हैं और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर गुरु रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक योगदान और मानवता के संदेशों को नमन करेंगे। गुरु रविदास जी को सामाजिक समरसता, समानता और आध्यात्मिक चेतना का महान प्रतीक माना जाता है।

उनके प्रकाश पर्व पर देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजन होते हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री की मौजूदगी इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना रही है।

डेरा सच्चखंड बल्लां में संत निरंजन दास जी महाराज के नेतृत्व में होने वाला यह आयोजन धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा, सामाजिक संगठन और गणमान्य व्यक्ति शामिल होने की संभावना है। प्रधानमंत्री के दौरे की पुष्टि वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील रिंकू ने की है, जबकि विजय सांपला ने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया है।

गौरतलब है कि संत निरंजन दास जी महाराज को पहले पद्मश्री सम्मान से नवाजा जा चुका है, जिससे डेरा सच्चखंड बल्लां और गुरु रविदास जी की परंपरा का राष्ट्रीय महत्व और भी बढ़ गया है।

प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर जालंधर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां कड़े इंतजामों के साथ तैयारियों को अंतिम रूप दे रही हैं।

वहीं, स्थानीय श्रद्धालुओं और रविदास समाज में इस दौरे को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *