मेयर विनीत धीर के घर पहुंचे सांसद मित्तल-मंत्री डॉ रवजोत सिंह, पिता विनोद धीर के निधन पर जताया गहरा शोक
पंजाब हॉटमेल, जालंधर। जालंधर के मेयर विनीत धीर के पिता स्वर्गीय विनोद धीर के निधन पर पूरे शहर में शोक की लहर है। इसी क्रम में लोकल गवर्नमेंट मिनिस्टर रवजोत सिंह मेयर विनीत धीर के निवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मंत्री रवजोत सिंह ने परिवार के सदस्यों के साथ दुख साझा करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मंत्री ने इस कठिन समय में परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया और कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार और पूरा प्रशासन परिवार के साथ खड़ा है।

विनोद धीर के निधन से न केवल परिवार बल्कि जालंधर के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी गहरा दुख व्याप्त है। शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगातार मेयर विनीत धीर के निवास पर लगा हुआ है।
कई राजनीतिक नेता, समाजसेवी और शहर की प्रमुख हस्तियां परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं साझा करने पहुंच रही हैं। स्वर्गीय विनोद धीर को एक सरल, मिलनसार और समाजसेवा से जुड़े व्यक्तित्व के रूप में याद किया जा रहा है, जिनके निधन से शहर ने एक सम्मानित नागरिक खो दिया है।
#Jalandhar #MayorVineetDhir #VinodDhir #RavjotSingh #CondolenceMeeting #PunjabPolitics #ShokSandesh #CityMourns #RestInPeace
