Breaking NewsChandigarhCityCrimeJalandharPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरपंजाबराज्य समाचार

जालंधर में दिनदहाड़े सनसनीखेज हत्या: दोस्तों ने युवक को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत

Spread the love

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। जालंधर के थाना रामामंडी क्षेत्र अंतर्गत रविदास कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई एक दिल दहला देने वाली वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यहां 20 वर्षीय युवक आशु की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि सोमवार तड़के करीब 4 बजे आशु अपने घर पर मौजूद था, इसी दौरान दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया।

झगड़े के दौरान दोस्तों ने आशु के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक आशु करीब डेढ़ माह पहले ही जेल से बाहर आया था और पिछले तीन दिनों से घर में ही रह रहा था।

मृतक के पिता कन्ना सिद्धू ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे के दोस्त तरन सिंह और उसकी बुआ के बेटे ने इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी दो दिन पहले घर आए थे और रात में वहीं रुके हुए थे।

सुबह जब वह छत पर सिलेंडर लेने गए तो बेटे को खून से लथपथ हालत में पड़ा पाया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

#Jalandhar #DaylightMurder #RamaMandi #CrimeNews #StabbingCase #PunjabPolice #BreakingNews #JalandharCrime #YouthMurder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *