AmritsarBreaking NewsChandigarhCityCrimeEducationFeaturedGovernmentIndiaPunjab Policeअपराध समाचारदेश-विदेशपंजाबपटियालाराज्य समाचार

पंजाब में तीसरी बार स्कूलों को उड़ाने की धमकी: पटियाला में हाई अलर्ट, रेलवे स्टेशन तक बढ़ाई गई सुरक्षा… मेल में बम फोड़ने की टाइमिंग बताई… पढ़ें

Spread the love

पंजाब हॉटमेल, पटियाला (मनमोहन सिंह)। पंजाब में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अमृतसर और जालंधर के बाद अब पटियाला के स्कूलों को ई-मेल के जरिए धमकी दी गई है।

मेल के सब्जेक्ट में “Bomb Blast 1.11 PM – 9.11 PM” लिखा गया है, जिससे दोपहर 1.11 बजे से रात 9.11 बजे तक धमकी दिए जाने का अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि 21 दिसंबर से सर्दियों की छुट्टियां होने के कारण स्कूलों में बच्चे मौजूद नहीं थे।

यह धमकी भरी ई-मेल रियान पब्लिक स्कूल और DAV स्कूल को भेजी गई, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं।

स्कूल परिसरों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और एंटी-साबोटाज टीमों द्वारा बम निरोधक जांच कराई जा रही है। पटियाला के SSP वरुण शर्मा ने बताया कि स्कूलों से सूचना मिलते ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर भी चेकिंग बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि धमकी के स्रोत और इसके पीछे शामिल लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है।

धमकी भरे मेल में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक व धमकीपूर्ण भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

इससे पहले भी अमृतसर और जालंधर के नामी स्कूलों को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं, हालांकि जांच में अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

#Patiala #BombThreat #SchoolSecurity #PunjabAlert #HighAlert #PoliceInvestigation #SSPVarunSharma #PunjabNews #SecurityTight #AntiSabotage #LawAndOrder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *