वेस्ट में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में 5 लोग हिरासत में, जांच तेज
#Jalandhar #JalandharWest #PoliceRaid #PunjabPolice #CrimeUpdate #LawAndOrder #BreakingNews #CityAlert
जालंधर। महानगर के जालंधर वेस्ट इलाके में एक बार फिर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। काला सिंघा रोड स्थित टैगोर स्कूल के पास एक रिहायशी मकान में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लिया है।

बताया जा रहा है कि मकान की ऊपरी मंजिल पर संदिग्ध गतिविधियां चलने की सूचना लगातार मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से रेड की। पुलिस के मुताबिक यहां लड़के-लड़कियां गलत काम कर रहे थे जिसकी जांच कर रहे हैं।
एसीपी वेस्ट के अनुसार, पुलिस को जानकारी मिली थी कि उक्त मकान में रोजाना बाहरी लोगों का आना-जाना रहता है। सूचना की पुष्टि के बाद महिला पुलिस कर्मियों को साथ लेकर छापेमारी की गई।
मौके से पांच लोगों को काबू कर थाना डिवीजन नंबर 5 ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गतिविधि में और कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।
प्रारंभिक जांच के बाद संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से संदिग्ध गतिविधियों की चर्चाएं थीं।
फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
