भाजपा में बडा धमाका, पार्टी के महासचिव के इस्तीफे से सियासी गलियारों में मची हलचल
पंजाब में भाजपा में कलह की ये बड़ी वजह आई सामने, पढ़ें इस्तीफे का कारण
पंजाब हॉटमेल, जालंधर/अमृतसर/चंडीगढ़। भाजपा के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व आईएएस अधिकारी जगमोहन सिंह राजू ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ को भेज दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की प्रति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष और पंजाब प्रभारी विजय रूपाणी को भी भेजी है।

उन्होंने असंतोष के कारण पार्टी कार्यालय से इस्तीफा दे दिया है।जानकारी के अनुसार, पत्र में उन्होंने अपने इस्तीफे का कारण संगठन चुनाव में हुई अनियमितता बताया है। जगमोहन सिंह राजू ने आरोप लगाया कि पार्टी ने चुनावों में संविधान का उल्लंघन किया है। उन्होंने इस संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने पत्र के साथ पार्टी संविधान का कुछ विवरण भी उपलब्ध कराया है।

जानकारी के अनुसार, पत्र में उन्होंने अपने इस्तीफे का कारण संगठन चुनाव में हुई अनियमितता बताया है।
जानकारी के अनुसार, पत्र में उन्होंने अपने इस्तीफे का कारण संगठन चुनाव में हुई अनियमितता बताया है जगमोहन सिंह राजू ने आरोप लगाया कि पार्टी ने चुनावों में संविधान का उल्लंघन किया है। उन्होंने इस संबंध में भाजपा जिला अध्यक्ष पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने पत्र के साथ पार्टी संविधान का कुछ विवरण भी उपलब्ध कराया है।
उन्होंने 2024 में हुए नगर निगम चुनाव के दौरान हुई ज्यादतियों का भी ब्योरा दिया। जगमोहन सिंह राजू ने कहा कि तब भी अपने कुछ चहेतों को टिकट दिए गए, जिसका नतीजा यह हुआ कि पार्टी 85 में से सिर्फ 8 सीटें ही जीत पाई। उन्होंने इस्तीफा देने के फैसले की जानकारी देते हुए लिखा कि वह पार्टी में सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर काम करते रहेंगे।