Breaking Newsअमृतसरएग्रीकल्चरचंडीगढ़जालंधरपंजाबपटियालाफतेहगढ़ साहिबफिरोजपुरफीचर्सराज्य समाचारलुधियानाशहीद भगत सिंह नगरहोशियारपुर

बड़ी खबर: Punjab भर में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेता गिरफ्तार, कईयों को नजरबंद किया… चंडीगढ़ में प्रदर्शन की तैयारी; पढ़ें

Spread the love

केंद्रीय राज्य मंत्री ने सरकार को सुनाई खरी-खरी, किसानों ने कहा- CM हमारे हितों पर डाका डाल रहे… तानाशाही बर्दाश्त नहीं करेंगे

पंजाब हॉटमेल, चंडीगढ़/जालंधर/पंजाब। Police arrest Farmers in all over Punjab) पंजाब भर में किसानों को गिरफ्तार करने और घर में नजरबंद करने की खबरें सामने आ रही हैं, जिसके बाद विरोधियों के साथ किसान यूनियनों ने सरकार को तानाशाही क़रार दिया। जानकारी के मुताबिक फरीदकोट में कौमी किसान यूनियन के प्रांतीय प्रधान बिंदर सिंह गोलेवाला समेत 15 किसानों को हिरासत में लिया गया है।

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के नेताओं को आज सुबह से पुलिस द्वारा पीटा जा रहा है जो चंडीगढ़ मोर्चे को ध्वस्त करने का काम कर रहे हैं, हम पुलिस के इस व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं।पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद पंजाब सरकार मुर्दाबाद लोक एकता जिंदाबाद बीकेयूप्रतिष्ठा को अवरुद्ध करें।

भारती किसान यूनियन एकता उगराहां ब्लॉक अजनाला और जिला अध्यक्ष कश्मीर सिंह, ब्लॉक नेता जसपाल सिंह धनगाई, प्रगट सिंह चारपुर, रुपिंदर सिंह मदुछंगा, जिला नेता बाघेल सिंह कोट मुगल समेत सभी नेताओं के घरों पर पुलिस ने आज तड़के छापेमारी की। गांव वासियों ने पुलिस की घेराबंदी कर दी।

बरनाला से भारती किसान यूनियन कादियां के जिला अध्यक्ष जगसीर सिंह छीनीवाल, सिकंदर सिंह मान, बीकेयू उगराहां के मास्टर हरदीप सिंह टलेवाल, जज सिंह गहल, क्रांतिकारी किसान यूनियन के जिला नेता मंजीत राज, बीकेयू डकौंडा ब्लॉक शैहना के अध्यक्ष जगसीर सिंह सीरा को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

अबोहर में सुबह साढ़े 4 बजे किसान नेता सुखजिंदर सिंह राजन के घर पुलिस ने दी दबिश। किसान नेता ने कहा कि क्या हम क्रिमिनल हैं जो इतनी सुबह हमारे घर पुलिस भेजी गई है।

पुलिस की छापामारी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर से मंगलवार को सूबे के विभिन्न गाँवों में पंजाब सरकार की अर्थी फूंक कर रोष जताया जाएगा।

अमृतसर में भी भारतीय किसान यूनियन अग्राह्य के सदस्य पुलिस ने गिरफ्तार किए, नवाँशहर मेँ 15 के क़रीब किसान नेताओँ को अलग अलग थानोँ मेँ बिठाया गया है।

केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू ने की किसानों की धरपकड़ की निंदापंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार की ओर से किसानों की धरपकड़ को लेकर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी एक्स पर पोस्ट डाल कर इस कार्रवाई की निंदा की है। बिट्टू का कहना है कि भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार ने पंजाब में आपातकाल जैसे हालात बना दिए हैं।

पंजाब के किसानों से जुड़े मुद्दों पर अपनी पोल खुलने के बाद अब वह किसान नेताओं पर पुलिसिया कार्रवाई कर रही है। जैसा कि हम बार-बार कह चुके हैं, मुख्यमंत्री ने राज्य को पुलिस राज्य में बदल दिया है और किसानों के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई बेहद निंदनीय है। यह पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार की किसान विरोधी मानसिकता को साफ तौर पर दर्शाता है।

सुनाम के गांव उगराहां में पंजाब सरकार की अर्थी फूंक रोष जताते किसान

गैर राजनीतिक व किसान मजदूर मोर्चा ने एसकेएम को दिया समर्थन। पुलिस कारवाई का विरोध किया। फरीदकोट में किरती किसान यूनियन के प्रांतीय महासचिव राजिंदर सिंह दीप सिंह वाला ने राज्य भर किसान नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब सरकार को घेरते हुए आम आदमी पार्टी को भाजपा की बी टीम करार दिया।

उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर आप सरकार ने आधी रात को किसान नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है ताकि इंसाफ पसंद लोगों की आवाज को दबाया जा सकें। उन्होंने किसान, मजदूर और अन्य संगठनों से 5 मार्च को बड़ी संख्या में चंडीगढ़ की ओर कूच करने का आहवान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *