BJP PunjabBreaking NewsCrimePunjab Policeचंडीगढ़जालंधरपंजाबराजनीति समाचारराज्य समाचार

बड़ी खबर: शहर के पॉश एरिया में BJP नेता की रिश्तेदार की हत्या… ऐसे हुआ खुलासा, पढ़ें और देखें

Spread the love

पुलिस आसपास के घरों के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही, बुजुर्ग दंपति अकेले रह रहे थे, दोनों बेटे विदेश में

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। BJP Leader Ralative Old Women Murder in Jalandhar Residential area) महानगर जालंधर के पॉश एरिया मोता सिंह नगर में घर में अकेली बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। घर से बुजुर्ग के पहने हुए गहने और और मोबाइल गायब है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जिला भाजपा के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि उनकी ताई विनोद कुमारी (69) घर में मृत पाई गई।

जानकारी देते हुए बुजुर्ग की दंपति भीम सेन दुग्गल के बताया कि शाम 5:30 के करीब वह बाजार सामान लेने के लिए गए थे। जब घर वापस लौटे तो 10-15 मिनट तक बेल बजाई पर कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद पास ही खेल रहे एक युवक ने पूछा कि क्या हुआ तो गेट ना खोलने और कोई आवाज ना आने की बात कही।

जिस पर युवक ने दरवाजा खोला और जब अंदर गए तो देखा कि विनोद कुमारी जमीन पर पड़ी हुई थी। उन्होंने तुरंत भतीजे और भाजपा नेता अशोक सरीन हिक्की को फोन किया। जब वह घर पहुंचे और बुजुर्ग महिला को लेकर अस्पताल गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जब आसपास की महिलाएं पहुंची तो उन्होंने देखा कि हाथ के सोने के दो कड़े, अंगूठियां और मोबाइल गायब था।

जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस आसपास के कैमरे चेक कर रही है क्योंकि दंपति के घर में सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। भाजपा नेता हिक्की ने बताया कि उनके ताया और ताई काफी समय से घर में अकेले रह रहे थे। उनके दोनों बेटे विदेश (ऑस्ट्रेलिया) मैं रहते हैं। वह अक्सर उनसे मिलने आया करते थे।

सारी वारदात ताया दुग्गल जी के बाजार जाने के बाद हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही पता चलेगा, घर में सीसीटीवी कैमरे न होने की वजह से आरोपियों का फिलहाल पता नहीं चला है और बगल वाला मकान भी खाली है जिस कारण कोई आया गया है तो किसी ने देखा नहीं है। वहीं घर का ऊपर का दरवाजा खुल पाया गया है इसके बाद फॉरेंसिक टीम में जांच में जुट गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *