पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 IAS अफसरों के तबादले, जालंधर-पटियाला समेत 4 जिलों के DC बदले
#PunjabIAS #AdministrativeShuffle #PunjabGovernment #DCTransfer #Jalandhar #Patiala #MuktsarSahib #Kapurthala #BureaucracyUpdate #BreakingNews
पंजाब हॉटमेल, चंडीगढ़/जालंधर। पंजाब सरकार ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए 13 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। इस फेरबदल में जालंधर, पटियाला, श्री मुक्तसर साहिब और कपूरथला समेत 4 जिलों के डिप्टी कमिश्नर (DC) बदले गए हैं।
हिमांशु अग्रवाल को पटियाला का नया DC नियुक्त किया गया है, जबकि अमित कुमार पांचाल को श्री मुक्तसर साहिब की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वरजीत वालिया को जालंधर का नया डिप्टी कमिश्नर बनाया गया है और आकाश बंसल को कपूरथला का DC नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा विकास प्रताप को तकनीकी शिक्षा विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव, सुमेर सिंह गुर्जर को रक्षा सेवाएं कल्याण का प्रिंसिपल सेक्रेटरी, जसप्रीत सिंह को उद्योग एवं वाणिज्य निदेशक तथा अभिजीत कपलीश को माइन्स एवं जियोलॉजी डायरेक्टर बनाया गया है।
कवलप्रीत बराड़ को स्वास्थ्य सचिव के साथ फरीदकोट मंडल और बबीता को कृषि कमिश्नर के साथ फिरोजपुर मंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
हरप्रीत सिंह सूदन अब खेल निदेशक के साथ PSIEC के प्रबंध निदेशक का कार्यभार संभालेंगे। वहीं जसबीर सिंह-II को सामान्य प्रशासन में अतिरिक्त सचिव और तेजदीप सिंह सैनी को जालंधर का एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) नियुक्त किया गया है।
पुनीत गोयल को ट्रेडर्स कमीशन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
