AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCrimeFeaturedGovernmentIndiaJalandharPunjab GovernmentPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरदेश-विदेशपंजाबराज्य समाचार

जालंधर में दिनदहाड़े PNB बैंक लूट: स्कूटी सवार बदमाश 7 लाख लेकर फरार, CCTV में कैद वारदात

Spread the love

#Jalandhar #PNBBank #BankRobbery #GunPointLoot #PunjabPolice #CCTVFootage #CrimeUpdate #BreakingNews

पंजाब हॉटमेल, जालंधर। महानगर में सोमवार (6 अप्रैल) को दिनदहाड़े हुई बैंक लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा में दो अज्ञात बदमाश स्कूटी पर सवार होकर पहुंचे और गनपॉइंट पर करीब 7 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की है, जब बैंक में कर्मचारी और ग्राहक मौजूद थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों आरोपियों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। एक लुटेरा बैंक के बाहर निगरानी करता रहा, जबकि दूसरा अंदर घुसकर सीधे कैशियर के पास पहुंचा और सारा कैश देने को कहा।

जब कैशियर ने पैसे देने में देरी की, तो आरोपी ने पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद कैश काउंटर पर रखा पैसों से भरा बैग उठाकर वह बाहर आ गया और साथी के साथ स्कूटी पर बैठकर फरार हो गया।

घटना की पूरी तस्वीर बैंक के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया है।

लूटी गई रकम का आकलन किया जा रहा है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं।

पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही दोनों लुटेरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *