AdministrationBreaking NewsChandigarhCityCrimeGovernmentJalandharPunjab Policeअपराध समाचारजालंधरदेश-विदेशपंजाबराज्य समाचार

जालंधर में अजब वाकया: पुलिस की टोपी-डंडा लेकर भागा युवक, गाड़ी ले जाने की कोशिश नाकाम

Spread the love

पंजाब हॉटमेल, नकोदर/जालंधर। नशे से परेशान एक युवक ने बिलगा थाना क्षेत्र में अजीबो-गरीब हरकत कर दी। वह थाने से पुलिस की टोपी और डंडा उठाकर फरार हो गया।

इतना ही नहीं, उसने बाहर खड़ी पुलिस गाड़ी स्टार्ट कर ले जाने की भी कोशिश की, लेकिन गाड़ी स्टार्ट न होने पर अपनी बाइक से भाग निकला।

“नशा बेचने वालों पर रेड करो”

जानकारी के अनुसार, सुनर कलां गांव का यह युवक नशे की समस्या से परेशान होकर थाने पहुंचा था। उसने कथित तौर पर पुलिस से इलाके में नशा बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग की। जब उसकी बात नहीं सुनी गई तो उसने गुस्से में पुलिस की टोपी और डंडा उठा लिया।

बाइक पर पहुंचा गांव, परिवार को दी धमकी

युवक पुलिस की टोपी पहनकर और डंडा हाथ में लेकर कंदोला खुर्द गांव पहुंचा। वहां एक परिवार को नशा न बेचने की चेतावनी देने लगा।

परिवार ने उसे बहाने से घर के अंदर बुलाया और काबू कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अपना सामान बरामद कर लिया।

थाना प्रभारी का बयान

थाना प्रभारी गुरशरण सिंह ने कहा कि यह घटना थाने के अंदर नहीं, बल्कि नाके की है। फिलहाल युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है, ताकि “युद्ध नशे विरुद्ध” अभियान को मजबूती मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *