निगम प्रशासन और सफाई कर्मचारियों के बीच बनी सहमति, कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल
पंजाब हॉटमेल, जालंधर। प्रशासन से बनी सहमति जालंधर में नगर निगम यूनियन द्वारा चार दिन से चल रही हड़ताल अब खत्म हो गई है। मेयर विनीत धीर ने बताया कि यूनियन और प्रशासन के बीच आज बैठक में सहमति बन गई।कर्मचारियों की मांग थी कि सरकारी छुट्टियों में काम करने पर उन्हें वेतन या छुट्टी मिले।

इस पर प्रस्ताव बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। अप्रैल की छुट्टियों का भुगतान भी जल्द किया जाएगा और हर तीन महीने में छुट्टियों का पैसा दिया जाएगा।ठेकेदारी मुद्दे पर भी सहमति बनी है। 1196 कर्मचारियों की स्थायी भर्ती को सरकार ने मंजूरी दे दी है, कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं। समझौते के बाद यूनियन ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की।